×

नर्मदापुरम में  करंट लगने से बंद की मौत, लोगों ने फूल-माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि

By: Gulab rohit

Jul 12, 20251 hour ago

view1

view0

नर्मदापुरम में  करंट लगने से बंद की मौत, लोगों ने फूल-माला पहनाकर दी श्रद्धांजलि

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम में बंदर की करंट लगने से उसकी मौत हो गई। तारों के बीच फंसा मृत बंदर करीब 30 घंटे खंभे पर लटका रहा। लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की, इसके बाद उसे हटाया गया। लोगों ने फूल-माला पहनाकर उसे श्रद्धांजलि दी।
सतरस्ते के पास बिजली के करंट से मृत हुए बंदर को उठाने में लापरवाही हुई। दो विभागों के फेरे में 30 घंटे तक मृत बंदर बिजली के खंभे पर लटका रहा। सोशल मीडिया पर बंदर की तस्वीर डालने और समाजसेवियों के आगे आने के बाद नगर पालिका और बिजली कंपनी के जिम्मेदारों की नींद खुली।
जिसके बाद शनिवार दोपहर 2 बजे बंदर को निकालने पहुंचे। फिर समाजसेवी गोपाल चौकसे और अन्य लोगों ने मृत बंदर को फूल माला डालकर श्रद्धांजलि दी।

30 घंटे खंभे परप लटका रहा बंदर

सतरास्ते स्थित एक दुकान के कर्मचारी गुलशन और प्रदीप शिवहरे ने बताया शुक्रवार सुबह बंदर बिजली के करंट की चपेट में आ गया था। जिससे करंट के बाद बंदर चिपक गया। लोगों ने बताया नगर पालिका कुछ कर्मचारी और बिजली कंपनी को शुक्रवार को ही सूचना दी थी। लेकिन कोई भी नहीं आया।
दो विभागों के चक्कर में मृत बंदर 30 घंटे तक खंभे पर लटका रहा। नगर पालिका और बिजली कंपनी के जिम्मेदार एक-दूसरे की जवाबदारी होने का कहते रहे। शनिवार को दोपहर में सोशल मीडिया पर मृत बंदर के लटके होने की तस्वीर शेयर की गई। जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी गोपाल चौकसे मौके पर पहुंचे।
बिजली कंपनी के एई दीपक मिश्रा और नपा सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बिजली कंपनी के कर्मचारी और नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी को मौके पर भेजा। जिसके बाद बिजली लाइन बंद कर बंदर को नीचे उतरा गया। फिर सफाईकर्मियों ने पॉलीथिन में बंदर को रखकर ले गए। समाजसेवियों ने फूलमाला डालकर बंदर को श्रद्धांजलि भी दी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

हर बहन को देंगे पक्का मकान, लाड़ली बहनों को मिलेगा ₹1500

1

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं! अब हर बहन को मिलेगा पक्का मकान और प्रतिमाह ₹1500 की सहायता राशि। जानिए उज्जैन में हुए राज्य-स्तरीय कार्यक्रम की पूरी जानकारी और अन्य योजनाओं के लाभ।

Loading...

Jul 12, 20254 hours ago

MP.. मत्स्य पालन को मिलेगा उद्योग का दर्जा : CM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निषादराज सम्मेलन में घोषणा की कि मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा, जिससे इसे अन्य उद्योगों की तरह सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन मछली उत्पादक राज्य बनाने का संकल्प लिया, साथ ही ₹92 करोड़ की केज परियोजना और ₹40 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास भी किया।

Loading...

Jul 12, 20255 hours ago

बालाघाट में दिल दहला देने वाला हमला: शादी टूटने से नाराज युवक ने दो का गला काटा, एक की पिटाई

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शादी टूटने से नाराज एक युवक ने घर में घुसकर युवती और उसके पिता का चाकू से गला काट दिया। इस हमले में 85 वर्षीय वृद्धा और 3 वर्षीय बालक भी घायल हुए। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री को मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Loading...

Jul 12, 20256 hours ago